पंकज शाक्य
मैनपुरी/बरनाहल। क्षेत्र के गांव नगला मूंज में आठवें दिन बुखार की स्थिति सामान्य हो गई है। वहीं बीते दिनों में बुखार से मृतकों के परिजनों से अलग-अलग दलो के नेता सांत्वना देने गांव पहुंच रहे हैं।
विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला मूंज में बीते कुछ दिनों से बुखार कहर बरपा रहा था। गांव में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में ही शिविर लगाकर मरीजों को उपचार किया। लगभग तीन दिन पूर्व गांव में दो बृद्ध महिलाएं और एक बालक की बुखार से मौत भी हो गयी थी। इसके बाद अपर निदेशक आगरा मंडल, जिलाधिकारी गांव का निरीक्षण कर चुके थे। करहल बिधायक सोबरन सिंह यादव भी गांव पहुंचे थे। लेकिन अब गांव में बुखार के मरीजों की संख्या कम हो रही है। वहीं मरीजों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी रवदीप सिंह अपनी टीम के साथ 24 घंटे मरीजों को उपचार दे रहे हैं।

ब्लॉक प्रमुख ने व्यक्त की शोक संवेदना
गांव नगला मूंज में सपा के ब्लाक प्रमुख नीरज यादव भी गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों से बुखार के बारे में जानकारी। साथ ही बुखार से मरने वाले परिवारों को सांत्वना दी। नीरज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई है। ब्रज क्षेत्र में बुखार कहर बरपा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को कोई चिंता नहीं है। भाजपा सरकार शासन चलाने में नाकाम साबित हो रही है। इस मौके पर प्राचार्य जितेंद्र कुमार, अजयपाल यादव, बन्टू यादव, रमन यादव, सुनील कुमार, धर्मेंद्र शाक्य, मनोज कुमार, आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष देखे नगला मूंज के हालात
नगला मूंज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने अपनी टीम जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, फरीद अली ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज कुमार शाक्य एड. के साथ गांव पहुंचकर बुखार से पीड़ित लोगो का हालचाल जाना। साथ ही उन्होने बुखार से मृत लोगो के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को ग्रामीणों ने बताया लगभग एक माह से बुखार गांव में कहर बरपा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया होता तो हालत गंभीर नहीं होते और कई जाने नहीं जाती।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *