सुवोध पाठक

जसवंतनगर। भाजप के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत कियागया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
श्री राजपूत को यहां रेलमंडी में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं है इसके लिए वह संगठन को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। भाजपा नेता मुकेश यादव, सीपू चौधरी, इरशाद अली टिंकू, सत्यप्रकाश गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनेश बघेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय बिंदु यादव ने किया।
प्रभात दीक्षित, विवेक शाक्य गुड्डू, रोहित शाक्य, बासु चौधरी, शरद तिवारी, अनिल राजपूत, सौरभ शाक्य, उमेश शाक्य, टिंकू यादव, विवेक बघेल, सुरेन्द्र शंखवार, अमित मिश्रा, प्रविन्द्र यादव इत्यादि भाजपाई मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *