अरुण दुबे

आर्यश्यामा बालिका इंटर कॉलेज में शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण  ओमवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी भरथना विजय सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया एवं मिशन शक्ति नारी स्वावलंबन एवं सम्मान के बारे में विस्तृत रूप से मौजूद छात्राओं को जानकारी दी।उन्होंने आगे बताया  कि कैसे आप अपनी सुरक्षा हेतु पुलिस का उपयोग कर सकते हैं एवं उनकी सहायता ले सकते हैं।

इससे पहले मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह आदि का विद्यालय प्रबंधक श्रीभगवान पोरवाल व प्रधानाचार्य सुलक्षणा यादव ने प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बी एस सिरोही के अलावा विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी रही।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *