तरुण तिवारी

बकेवर इटावा।
महाटीकाकरण अभियान के तहत सी एच सी महेवा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में लगे कैम्पो में लोगों ने बढ़चढ़कर कोविड वेक्सीन लगवाई
ग्राम परसौली में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव की देखरेख में लगे वेक्सीनेशन कैम्प में ए एन एम पूजा व सुधा पाल द्वारा आशा कार्यकत्री मायादेवी ,संध्या देवी आदि के सहयोग से प्राथमिक स्कूल के प्रांगण में लगे केम्प में कुल 165 लोगों को वेक्सीन लगाई ।
वहीँ ग्राम पँचायत बराउख में प्रधान सत्यभामा दुबे की मोजूदगी प्रतिनिधि सूर्यकांत दुबे की देखरेख में ए एन एम अनुजा के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्री व आशा कार्यकत्री के सहयोग से 165 लोगों को टीके लगाए गए ।अधीक्षक स्वास्थ्य केंद्र महेवा डॉ गौरव त्रिपाठी ने बताया ब्लॉक के 20 गाँवो में लगे केम्प में 4300 से अधिक लोगों को प्रथम व द्वितीय टीके लगाए गए ।फोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *