सैफई 06 सितम्बर। (अनिल कुमार पाण्डेय) उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के 2019 बैच के मेडिकल छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रमों का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संकाय अध्यक्ष (छात्र कल्याण प्रकोष्ठ) डा0 आलोक कुमार दीक्षित, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार, फैकेल्टी मेम्बर, चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल स्टूडेन्ट्स आदि उपस्थित रहे। मेडिकल स्टूडेन्ट्स ने इस अवसर पर फैकेल्टी मेम्बरस् को प्रतीक चिन्ह देकर आभार जताया। मुख्य कार्यक्रमों में स्टूडेन्ट्स द्वारा रंगोली बनाना, विशेष रूप से डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, मंचन, स्लाइड शो तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *