Monday , October 28 2024

रालपुर हाईवे पर तेज रफ्तार लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर 

माधव संदेश /ब्यूरो चीफ जय सिंह यादव रायबरेली।                                            रायबरेली। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर हाईवे पर तेज रफ्तार लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें घायल अवस्था में दोनों बाइक सवार युवक सड़क किनारे पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के द्वारा नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल गया है। जहां पर डॉक्टरों ने अजय नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया वही उसका साथी सचिन की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों रालपुर गांव के रहने वाले है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और आगे की जरूरी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा दोनों बाइक सवार किसी काम से बेनी माधवगंज आए हुए थे। और अपने घर रालपुर जा रहे थे। तभी दोनों हादसे की शिकार हो गए हैं। हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है आगे की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा किया जा रहा है।