Monday , October 28 2024

उत्तराखंड: नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लहंगा बना रिश्ता टूटने की वजह

 उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दसअसल हल्द्वानी में एक दुल्हन ने इसलिए शादी से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने शादी के लिए दुल्हन को सस्ता लहंगा भेजा था।

अल्मोड़ा के रहने वाले दूल्हे ने दुल्हन के लिए लखनऊ से 10 हजार का लहंगा ऑर्डर किया था,  विवाद होने के बाद मामला हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा जहां दोनो पक्षों के बीच समझौते के बाद वापस भेज दिया गया।

पुलिस स्टेशन पहुंचने पर विवाद और बढ़ गया। बड़ी मुश्किल से लड़की और लड़का पक्ष वाले समझौते के लिए राजी हुए। समझौता हो जाने के बाद दोनों पक्ष पुलिस को धन्यवाद देते हुए अपने-अपने घर चले गए। दोनों पक्ष समझौते के बाद शादी को कैंसिल करने पर राजी हो गए।लड़की पक्ष वाले हल्द्वानी के रहने वाले थे जबकि लड़का पक्ष वाले अल्मोड़ा के रहने वाले थे।