टीवी की दुनिया से फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस हिना ख़ान दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की अच्छी दोस्त थीं, लेकिन इसके बावजूद हिना उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं।

सिद्धार्थ की मौत के बाद हिना ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि वो टूट गई हैं, इस खबर ने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया है, वो मानसिक तौर पर ठीक महसूस नहीं कर रही हैं।

हिना ने इस सवालों पर भी चुप्पी तोड़ी है, जिनमें पूछा जा रहा है कि एक्ट्रेस सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने क्यों नहीं पहुंचीं। एक यूज़र ने हिना को टैग करते हुए सवाल किया, ‘हिना आप सिड की करीबी होने के बाद भी नहीं गईं? ऐसा क्या था कि आप उसके घर नहीं गईं क्यों?’ यूज़र के इस सवाल का जवाब देते हुए हिना ने कहा, ‘सर मैं मुंबई में नहीं हूं…एयरपोर्ट पर ये दिल तोड़ने वाली खबर सुनी। अभी भी मुंबई में नहीं हूं’।

हाल ही में हिना को टैग करते हुए एक यूज़र ने कहा, ‘सच बताओ तुमको भी यकीन नहीं होता ना कि वो चला गया’। यूज़र के ट्वीट का जवाब देते हुए हिना ने अपने ट्विटर पर उदासी और दिल तोड़ने वाली इमोजी बनाई है। इससे पहले एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जो बिग बॉस 14 के घर का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *