नवीन पांडेय
कुसमरा। तालिबान को लेकर जारी बहस के बीच गीतकार जावेद अख्तर द्वारा आरएसएस व विहिप पर विवादित बयान देने के बाद नगर में विहिप के पदाधिकारियों ने बस स्टैंड के निकट पुतला पुतला फूंका। विहिप के जिला सहमंत्री आदित्य पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओं ने गीतकार जावेद अख्तर का पुतला बनाकर आग के हवाले किया। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो अख्तर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ इस तरह का बयान देकर दिखाएं। उन्होंने प्रसासन से अख्तर के विवादित बयान पर कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर विहिप नगर अध्यक्ष बिजेंद्र शुक्ला, विकास त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, प्रशांत दीक्षित, विकास मिश्रा, पंकज दीक्षित, सनी पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
फोटो परिचय। कुसमरा में गीतकार जावेद अख्तर का पुतला फूंकते विहिप पदाधिकारी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *