इटावा पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल मनिकपुर मोड के प्रबंध डॉ कैलाश चंद यादव को ट्री ग्रुप अवार्ड से किया गया सम्मानित। डॉ कैलाश यादव ने बताया गया कि विद्यालय में किसी भी महापुरुष की जयंती, त्यौहार पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम जरूर कराया जाता है इसी विषय को लेकर जनपद इटावा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ट्री ग्रुप एसोसिएशन , जयपुर , राजस्थान के चेयरमैन केके भारद्वाज ने डॉ कैलाश चंद्र यादव को ट्री ग्रुप अवार्ड से होटल एशियन जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। डॉ कैलाश चंद ने बताया यह ऐसी संस्था है जो पूरे भारत में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का सर्वे करती है। उसी के आधार पर मुझे सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के प्रति उनकी शुरू से रुचि रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *