पंकज शाक्य

किशनी/मैनपुरी- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुसमरा क्षेत्र के रामनगर में सम्पर्क केन्द्र की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में आगामी कार्यक्रम, सदस्यता अभियान, इकाई गठन, दीवार लेखन को लेकर चर्चा हुई।
इस दौरान प्रान्त सह मंत्री आदर्श गुप्ता एवं प्रान्त संयोजक (राष्ट्रीय कला मंच) आशुतोष का नगर मंत्री आकाश चौहान का प्रवास रहा प्रांत संयोजक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि एबीवीपी देशभर के छात्रों के रात दिन खड़ा है। हम छात्रों के बीच राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जाते कैसे छात्रों के व्यक्तित्व से लेकर चरित्र का निर्माण हो इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रांत सह-मंत्री आदर्श गुप्ता ने कहा कि एबीवीपी जिलेभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक छात्र को जोड़ने का प्रयास करेगी। नगर मंत्री आकाश चौहान ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुसमरा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक कालेज कैम्पस ,कोचिंग सेंटर ,तक पहुँच कर कुसमरा क्षेत्र में 2500 छात्रों को सदस्य बनाएगी राष्ट्र पुनर्निर्माण के इस पावन लक्ष्य में प्रत्येक छात्र सहभागी हो यही हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर नगर सह-मंत्री रिशू तिवारी ,नगर मीडिया प्रमुख रिशू दिवाकर शिक्षक सौरभ ठाकुर उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *