मथुरा से अजय ठाकुर

राधाकुंड। सोमवार को
राधाकुंड में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनजीत पोनिया महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक का नगर स्थित गिरिराज अस्पताल पर सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन समाजसेवी गोविंद गोस्वामी द्वारा किया गया। उन्होंने डॉक्टर हर्षवर्धन गोस्वामी के परिवार को जिले की राजनीति में विशेष योगदान देने की बात कही संयुक्त रुप से नवनियुक्त अध्यक्षों द्वारा राधाकुंड पहुंचकर राधा रानी के चरणों में अपना माथा टेका इस दौरान गिर्राज महाराज की विग्रह का दुग्ध अभिषेक कर पूजा अर्चना की राधाकुंड में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा के युवा नेता डॉ हर्षवर्धन गोस्वामी ने अध्यक्षों को साफा बांध माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत कराया। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों द्वारा डॉ हर्षवर्धन गोस्वामी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई समारोह के दौरान।

नगर पंचायत अध्यक्ष टिम्टु महेंद्र गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, ऋषि गोस्वामी, प्रकाश गौड़, बल्लभ चौधरी, छत्तर चौधरी मुकेश शर्मा, चतर सिंह गुर्जर, विष्णु उपाध्याय, विष्णु पंडित गिरीश मिश्रा, सज्जन ठाकुर, राजू लंबरदार, पीयूष शर्मा, हरीबल्लभ सिंह, हेमन्त कौशिक, के के पचौरी, अंकुर, देवा पुष्पेंद्र सिकरवार, हरेंद्र चौधरी, आदित्य आहूजा, निखिल गर्ग आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *