अनुरुद्ध दुबे

किशनी/मैनपुरी- नगर के बाईपास पर रह रहे व्यापारी के 20 वर्षीय पुत्र की रायफल साफ करते समय गोली चलने चल गई जो उसके सीने में जा लगी। परिजन उसे इटावा के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत की जानकारी पर घर मे कोहराम मच गया।
नगर के बाईपास निवासी गल्ला व्यापारी व राशन डीलर राजेश गुप्ता के पुत्र प्राचुर्य गुप्ता उर्फ निखिल 20 वर्ष शाम बरसात में पिता की राइफल में जंग आने के कारण कमरे में साफ कर रहा था। रायफल साफ करते समय अचानक गोली चल गई। जिससे गोली सीने में जा लगी। पिता व बड़ा भाई श्री गुप्ता उसे इटावा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुत्र की मौत की जानकारी पाकर घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर घर आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ था।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *