Monday , October 28 2024

सीएम भगवंत मान के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के किराए के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे मजदूर संगठन से जुड़े हुए लोगों पर संगरूर पुलिस ने बुधवार को लाठीचार्ज किया। दलितों के लिए पांच-मरला प्लॉट योजनाओं को लागू करने और आम पंचायत भूमि के तीसरे हिस्से को समुदाय को पट्टे पर देने की मांग कर रहे थे।

आठ मजदूर संघों के संयुक्त मोर्चे सांझा मजदूर मोर्चा के झंडे तले विरोध कर रहे थे। मुख्यमंत्री के किराए के आवास की ओर मार्च करना शुरू किया। जब वे सीएम मान के आवास वाली कॉलोनी के बाहर पहुंचे तो पुलिस ने उन पर बल प्रयोग करना शुरू कर दिया और लाठीचार्ज भी किया।

संगरूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनप्रीत सिंह ने लाठीचार्ज का नेतृत्व किया और वीडियो में उन्हें प्रदर्शनकारियों को मारते हुए भी देखा गया। उन्हें वीडियो में प्रदर्शनकारियों को मारते और अन्य पुलिसकर्मियों को निर्देश देते देखा जा सकता है।  अब हम अपनी मांगों को उठाने के लिए प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।”