मथुरा से अजय ठाकुर

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, मथुरा श्री विवेक संगल जी के निर्देशानुसार श्रीमान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.09.2021 को जनपद मथुरा के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक का आयोजन ADR भवन, जनपद न्यायालय, मथुरा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राकेश सिंह सहित समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। इस बैठक का सफल संचालन सुश्री सोनिका वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा किया गया।

आयोजित बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों को चिन्हित करते हुए उनका निस्तारण किये जाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *