मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन। वृन्दावन निवासी एक विदेशी भक्त के बच्चे के साथ राधाकुण्ड में स्थानीय किशोर ने कुकृत्य को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्चे के पिता ने गोवर्धन थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने रशियन बच्चे को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है। कृष्ण भक्ति के लिए वृंदावन वास कर रही रशियन विदेशी भक्त ने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि राधाकुण्ड में रहने वाले एक किशोर ने उनके बच्चे के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोवर्धन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया रविवार को वृन्दावन निवासी कृष्णभक्त रूसी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे की एक स्थानीय किशोर से दोस्ती है। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व किशोर ने उसके बेटे को बहला-फुसलाकर उसके साथ कथित कुकृत्य किया था, लेकिन बालक ने डर की वजह से इस बारे में जानकारी नहीं दी थी और विगत दिनों बेटे ने इस बारे में जानकारी दी। दुबे ने बताया कि पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की उम्र 9 वर्ष और आरोपी की उम्र 13 वर्ष है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
———————————

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *