Friday , October 18 2024

वृंदावन पहुंचे केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करते व्यापारीगण

मथुरा से अजय ठाकुर

मथुरा। भ्रष्टाचारियों की जगह न केंद्र में है न प्रदेश में। यदि बैंक लोन देने में कोई अधिकारी आनाकानी करता है तो संगठन के माध्यम से हमें अवगत कराएं। निश्चित ही इसे गंभीरता से लेकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

उक्त विचार छटीकरा-वृंदावन रोड स्थित श्रीकृष्णा आश्रम में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रै-वार्षिक चुनाव व अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने व्यक्त किए। छोटे-बड़े व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने व व्यापारियों के कल्याण के लिए सूक्ष्म-लघु मंत्रालय में ढेर सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। व्यापारी बैंक से लोन लेकर अपने व्यवसाय को बड़ा सकते है। यदि लोन देने में अधिकारी आनाकानी करे तो संगठन के माध्यम से हमें अवगत कराएं। हर स्तर पर इसका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वही व्यापारी वर्ग है जिसने कोरोना काल में तन-मन-धन से पीड़ितों की मदद की। इस व्यापारी वर्ग के लिए ही स्फूर्ति योजना संचालित है जिसमे 5 से 10 करोड़ का लाभ व्यापारी ले सकते हैं। उन्होंने लाला विशंभर दयाल व पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को भी नमन किया। उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक राष्ट्र एक टैक्स की परिकल्पना को अधिकारी वर्ग ही पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने ऑनलाइन व्यापार को बंद करने व हालमार्क के यूनिक कोड को खत्म करने की भी मांग की। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि कुछ तथाकथित लोग आज इंतजार में हैं कि हमारे संगठन से जो लोग टूटकर जाएं उन्हें वो पदाधिकारी बना दें। इनके संगठन का कोई संवैधानिक स्वरूप नहीं है। कानून का उल्लंघन करने वाले इन लोगों को देश-प्रदेश में कार्य नहीं करने दिया जाएगा। सभी ने पंडित श्यामबिहारी मिश्रा के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मंचासीन विशिष्ट अतिथि रामकिशन अग्रवाल बसेरा व कमल किशोर वार्ष्णेय, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मांट वाले, स्वागताध्यक्ष विकास अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम दुबे, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना, नगर महामंत्री राजकुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल रोटो वाले, रमेश चंद्र अग्रवाल बिजली वाले, रविंद्र कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सिंघल, महेश चंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री मुकेश वार्ष्णेय, प्रदेश संगठन मंत्री नंदकिशोर गुसाईं व प्रयागनाथ चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी विकास खन्ना, नगर मंत्री वीके उपाध्याय, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य देवीराम गर्ग, अंकित कोसी आदि का आयोजकों ने माला, पटुका, दुशाला व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष विशाल खुराना ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां लक्ष्मी व भामाशाह की छवि के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवेशन में करीब 80 जिलों से 1500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कानपुर की व्यापारिक संस्था के सदस्यों के नाम व नंबर की पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, गोकुल चैयरमैन संजय दीक्षित, नगर महामंत्री राजकुमार गोयल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष बॉबी विजवाणी, मंत्री राकेश गौड़ तहसील अध्यक्ष गणेश पहलवान महामंत्री हुकम अग्रवाल गौरव कौशिक उपाध्यक्ष प्रमोद कौशिक विवेक शर्मा युवा अध्यक्ष कान्हा मुखिया विष्णु सेठ विष्णु सैनी जिला उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष बॉबी विजवाणी, मंत्री राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।