Monday , October 28 2024

मैनपुरी चुनाव: राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया मुलायम सिंह यादव को अपना गुरु व किया ये बड़ा दावा…

 मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसम्बर 2022 को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान आज थम जाएगा। केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने मुलायम सिंह यादव को अपना गुरु बताते हुए दावा किया कि वह उनके सपने में आए थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- ‘कल रात मेरे सपने में गुरु मुलायम सिंह यादव आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि 2017 में अखिलेश ने मेरी चाबी छीन ली थी। मैने जो समाजवाद का पौधा लगाया था उसे छीन लिया। रघुराज और एसपी सिंह मेरे शिष्य हैं। अब मेरा सम्मान यही दोनों रखेंगे।’

जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मुलायम सिंह ने सपने में उनसे ये भी कहा कि अब एसपी सिंह और रघुराज सिंह शाक्य ही उनका सम्मान रखेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद वे 22 बार 8 महीने में अपने क्षेत्र में आए हैं। लेकिन अखिलेश को आने की फुरसत ही नहीं मिली जबकि वे यहां से विधायक चुने गए।

जनसभा में इन्होंने किया संबोधित केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री नरेंद्र कश्यप, मंत्री बेबीरानी मौर्य, मंत्री गिरीशचंद्र यादव, सांसद राजवीर सिंह, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री,  ने भी संबोधित किया।