प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिपावली पर अयोध्या जा सकते हैं. दीपावली पर प्रधानमंत्री अयोध्या में विशेष रामलीला का विशेष आयोजन देख सकते हैं. इसके साथ ही दीपोत्सव में भी शामिल हो सकते हैं. बता दें कि अयोध्या की दीपावली बेहद खास होती है.

प्रधानमंत्री का यह दौरा आध्यात्म के साथ साथ राजनीति की दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का यह आखिरी दीपोत्सव होगा. इसलिए प्रधानमंत्री के अयोध्या जाने के कार्यक्रम को सियासी तौर पर भी देखा जा रहा है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या की बेहद खास भूमिका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि AIMIM के प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी ने अपने यूपी दौरे की शुरुआत अयोध्या से की है. इस दौरान दौरान अयोध्या -फैजाबाद नाम को लेकर भी विवाद हो गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *