पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर बम से हमला हुआ है. पिछले साल भी विधानसभा चुनाव से पहले उनके घर पर हमला हुआ था. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस हमले की निंदा की है.

अर्जुन सिंह ने कहा, “कल ही पार्टी ने मुझे भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र का इंचार्ज बनाया है. आज सुबह छह बजकर 10 मिनट पर मेरे घर पर तीन बम फेंककर हमला किया गया. बंगाल में कहीं भी हम सुरक्षित नहीं है. घर के अंदर भी नहीं, घर के बाहर भी नहीं. अब एफआईआर तो लिखी जाएगी, लेकिन बंगाल पुलिस की कार्रवाई करने का तरीका पहले जैसा ही होगा. ”

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होगा, जहां से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनाव लड़ने की योजना है. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की तारीख की घोषणा की.पश्चिम बंगाल में समसेरगंज और जंगीपुर सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों की मौत के कारण चुनाव नहीं हो सके थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *