Monday , October 28 2024

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की क्यूट तस्वीर, बेटी संग क्वालिटी टाइम बिताते हुआ आई नजर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर रखती है। पीसी को हाल ही में बेटी मालती मैरी के साथ समय बिताते देखा गया। बेटी संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए बैठी हैं। इस दौरान मालती एक मैगजीन के पन्ने पलट रही है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने पति निक जोनस को टैग कर लिखा ‘ओह बॉय’.

दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद लिए लॉस एंजिल्स के एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं।उनकी लाडो पूरे गर्म कपड़ों में नजर आ रही हैं। रेस्टोरेंट के बाहर क्लिक की गई इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा ‘लंच के लिए शुक्रिया।’

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद कपल ने सेरेगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।