Sunday , October 27 2024

मनोज तिवारी के घर में आई खुशियाँ, पत्नी सुरभि के साथ अस्पताल से शेयर की ये ख़ास फोटो

भोजपुरी अभिनेता, गायक और राजनेता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर से खुशियों की किलकारी गूंजी है। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर यह खुशखबरी साझा की है।

उन्होंने अस्पताल से पत्नी सुरभि के साथ फोटो शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा- “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है…आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है…उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे…सुरभि-मनोज तिवारी”।

मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले पत्नी की गोद भराई की वीडियो साझा की थी। अभिनेता 51 साल की उम्र में तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से भी एक बेटी है जिसका नाम रीति है। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी और साल 2020 में पहली बेटी सान्विका के माता-पिता बने। अब उनके घर में तीसरी बार बेटी का आगमन हुआ है।