Sunday , October 27 2024

*पशु चिकित्साधिकारी संघ का हुआ गठन*

चकरनगर /इटावा। जनपद इटावा पशु चिकित्साधिकारी संघ की कार्यकारिणी का चुनाव मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा मनोज गुप्ता संरक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

इटावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में पशु चिकित्सा अधिकारी संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कार्यकारिणी निम्न प्रकार है-

डा महावीर सिंह अध्यक्ष उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी सैफई,

डा अशोक कुमार महामंत्री , उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी चकरनगर,

डा भारती कटारे उपाध्यक्ष पशु चिकित्साधिकारी वैदपुरा,

डा संजीव शर्मा कोषाध्यक्ष पशु चिकित्साधिकारी बढ़पुरा,

व डा विजय सिंह संयुक्त मंत्री पशु चिकित्साधिकारी पीसा पुरा(ताखा) महामंत्री डॉ अशोक ने बताया की चुनाव संपन्न कराने के बाद संघ को बल व शक्ति देने के लिए एकजुटता से रहने और प्रभावी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा संगठन कार्य करेगा साथ ही संग के उद्देश्य क्या है उस पर भी बलपूर्वक सैद्धांतिक कार्य किया जाएगा।