ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैय

औरैया-जनपद के कोतवाली क्षेत्र अछल्दा में दहेज ना देने पर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। विवाहिता के भाई लेखपाल पुत्र ब्रह्माशंकर निवासी सेगनपुर ने कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मायके पक्ष पर दहेज न दे पाने पर उसकी बहन गमा देवी को धारदार हथियार से हमला कर हत्या का आरोप लगाया है उसने यह बताया कि उसकी बहन की शादी 4 वर्ष पूर्व कमलेश पुत्र राम गोपाल निवासी ग्राम घाटमपुर से हुई थी। विवाहिता के मायके पक्ष की जमीन रेलवे ट्रैक के अधीन चली गई थी जिसकी कीमत लाखों रुपए में आ जाने से ससुराल पक्ष मायके पक्ष पर दहेज की मांग का दबाव बना रहा था दहेज ना देने पर ससुराली जनों ने विवाहिता पर प्रताड़ना आरंभ कर दी बात ना बनते देख विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *