Sunday , October 27 2024

विदेशी हैकरों ने बनाया केंद्र को निशाना, इस मंत्रालय की फाइलों में सेंध लगाने की कोशिश

केंद्र सरकार में साइबर अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विदेशी हैकरों द्वारा दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ई-हॉस्पिटल सर्वर पर बड़ा साइबर किया गया।

 कई दूसरे मंत्रालयों में हैकरों ने डाटा चुराने का प्रयास किया।  रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के पास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के नाम से ईमेल भेजी गई हैं। उसमें एक लिंक भी अटैच था।

पता चला कि एनआईसी द्वारा ऐसी कोई मेल नहीं भेजी गई है। एनआईसी को टैग किया गया था। एनआईसी ने तुरंत इस मामले में संज्ञान लिया। ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ये एक दुर्भावनापूर्ण लिंक हैं। इसे एनआईसी द्वारा नहीं भेजा गया है।

भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी-इन) की मदद से इस दुर्भावनापूर्ण लिंक को ब्लॉक करने की प्रकिया शुरू की जा रही है।भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी-इन) की मदद से ऐसे लिंक्स को ब्लॉक किया जाएगा।