Sunday , October 27 2024

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में चलाएगी %9LS

फोटो- किसान दिवस और जसवंत नगर के कार्यकर्ताओं को को सम्मान देने के अवसर पर संबोधित करते अखिलेश यादव। मंचासीन अखिलेश यादव डिंपल यादव शिवपाल सिंह यादव।

सैफई /जसवंत नगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता से झूठे वादे करने और हमारे कार्यकर्ताओं को उत्पीड़न करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी शीघ्र ही प्रदेश में जेल भरो आंदोलन में शुरू करेगी।

चौधरी चरण सिंह सिंह की प्रतिमा पर नमन करते समाजवादी पार्टी गण

 

श्री यादव शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान दिवस के रूप में मनाने के कार्यक्रम तथा जसवंत नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मैनपुरी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अपनी विफलता की खीझ हमारे कार्यकर्ताओं और आम लोगों के उत्पीड़न के साथ निकाल रही है। हमारे नेता और कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल रही है, हम जिस जेल में अपने नेता से मिलने जाते हैं, उस जेल से हमारे नेता को दूसरे जेलों में भेज दिया जाता है। हम उन जेलों में भी जाएंगे।

ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का अब समय आ गया है, मैनपुरी उपचुनाव में दिखा दिया है कि भाजपा का अब राज समाप्त हो चला है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के दर्जनों मंत्री डेरा डाले रहे ,लेकिन जनता ने भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दिया है। हमें भोगांव, किशनी, मैनपुरी जैसे क्षेत्रों से भी भारी लीड मिली, करहल से भी भारी जीत से जीते और जसवंतनगर ने तो अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए। जसवंत नगर की लीड बहुत बड़ा मायने रखती है, इस मायने को राजनीतिक लोग समझते होंगे। उन्होंने कहा मैनपुरी की जीत कोई छोटी जीत नहीं है ,बहुत बड़ी जीत है और गुजरात मॉडल अब ध्वस्त करने में मैनपुरी मॉडल हमारे साथ है इससे हम न केवल 2024 बल्कि 2027 में भी भाजपा को उखाड़ फेंक कर समाजवादी पार्टी की सत्ता लाएंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच नेताजी मुलायम सिंह यादव नहीं है, लेकिन हम उनके बताए रास्ते और सिद्धांतों पर चल रहे है और इन्हीं सिद्धांतों के बल पर देश की राजनीति में समाजवादी आंदोलन को मजबूत करेंगे।

उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा की वह सच्चे किसान नेता थे। उन्होंने ही मुलायम सिंह यादव में संघर्ष की छवि देखी थी और आगे चलकर उनके पद चिन्हों पर चलकर मुलायम सिंह यादव किसानों ,गरीबों ,मजदूरों, बेसहारों की आवाज बुलंद करेंगे ।आज के दिन मैं चौधरी साहब को नतमस्तक श्रद्धांजलि देता हूं तथा उनके बताये रास्ते पर चलने की शपथलेता हूं।

उन्होंने साथ ही कहा कि मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत ने गुजरात मॉडल फैल कर दिया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

चौधरी साहब के जन्म दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पैर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुईं।

अखिलेश ने नेताजी मुलायम सिंह को यादव को करते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना है, जो रास्ता मुलायम सिंह यादव ने दिखाया ,उसी रास्ते पर चलना है .उन्होंने अपने नेताओं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा मैनपुरी के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर गुजरात मॉडल को फेल कर दिया। बीजेपी के लोग क्या क्या सपने देख रहे थे। आजमगढ़ को हरा दिया है, रामपुर को हरा देंगे, मैनपुरी को भी हरा देंगे। हमारे मुख्यमंत्री जी करहल में फुटबॉल खेलने आए थे ।अच्छा हुआ, वह जसवंतनगर में नहीं गए। हमारे मुख्यमंत्री जी यह जानते नही कि जसवंतनगर और मैनपुरी की जनता स्प्रिंग की तरह है, जितना दबाओगे और जब छेड़ोगे तो उतनी तेजी से उछालेगी। उन्होंने कहा मैं बधाई देना चाहता हूं ,सभी नौजवानों कार्यकर्ताओं को जिन्होंने अच्छे वोटों से डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

अखिलेश यादव ने कहा हमें पता था कि जसवंतनगर हमारा सबसे ज्यादा ऐतिहासिक जीत दिलाएगा और वही हुआ मैनपुरी लोकसभा की जीत ने समाजवादियों को नई ऊर्जा देने का काम किया है। मैनपुरी के चुनाव से एक सबक लिया है कि हम लोग जमीन पर जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, इतनी बड़ी जीत करके आएंगे। अब चाचा भी साथ आ गए हैं। 2024 व 20 27 में भी इतिहास बनाने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा मैनपुरी उप चुनाव की जीत कोई छोटी जीत नहीं है नेताजी को एक-एक वोट डालकर के नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि लोगों ने दी है। ।डिंपल यादव को जिताने में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही ही। अखिलेश यादव ने कहा कि अन्याय ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। जिस दिन समाजवादियों ने जेल भरो आंदोलन का निर्णय ले लिया ।यह अन्याय उसी दिन खत्म हो जाएगा। जिस तरह नेताजी जेल भरो आंदोलन करते थे ,उसी तरह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आई थी उत्तर प्रदेश व पंजाब का चुनाव न होता तो यह तीन कानून वापस नहीं होते। सरकार को किसान नेताओं के सामने झुकना पड़ा यह काले कानून जरूर वापस हो गए लेकिन अभी भी भारतीय जनता पार्टी किसानों के खिलाफ फैसले लेना बंद नहीं किया। जिन लोगों ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पढ़ी होगी वह जानते होंगे सच्चर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि देश मे 45 हजार नई मंडी बनाई जाए। जिससे पूरे देश के किसानों को लाभ मिल सके दोनों सरकारों ने कोई भी नई मंडी नहीं बनाई ।

अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर की सबसे बड़ी मतदान बाली पोलिंग चौबेपुर व झिंगुपूर के बूथ की तरह 2024 में हर पोलिंग बूथ पर इसी तरह मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।

मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने इस अवसर पर बोलते कहा कि समाजवादी परिवार की एकता ने और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ने जो इतिहास रचा है ,उससे विपक्षी दल भयभीत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि किशनी, भोगांव मैनपुरी ,करहल ,जसवंतनगर की जनता ने इस बार जो इतिहास रचा है ,इससे विपक्षी खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। और भयभीत हैं।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत के लिए मैनपुरी लोकसभा की सभी जनता का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। मैनपुरी की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर मुलायम परिवार की बहू को अपना जो आशीर्वाद दिया है, वह नेता जी मुलायम सिंह यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जसवंत नगर क्षेत्र के मतदाता और कार्यकर्ता भाग लेने आए थे । अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा, आदित्य यादव अंकुर,डॉक्टर अरविंद यादव, डॉक्टर बृजेश चंद्र यादव, राहुल गुप्ता,अजेंद्र सिंह गौर, अनुज मोंटी यादव,राम नरेश यादव मिनी, पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, प्राचार्य डॉक्टर शेलेंद्र कुमार शर्मा , पूर्व प्राचार्य डॉक्टर फतेह बहादुर सिंह, डॉ कृष्ण कांत यादव राजीव राज,मयंक विधौलिया कवि, सतीश मधुप, गोपाल यादव कुमदेश चंद्र यादव, मुकुल यादव एमएलसी, सुखदेवी वर्मा, संतोष शाक्य, जितेंद्र मोना आदि भी मौजूद थे।

*वेदव्रत गुप्ता