भदेवरा गाँव की दुष्कर्म पीड़िता 2 दिन तक चौकी और थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन न्याय न मिलता देख पीड़िता पुलिस अधीक्षक उन्नाव के पास गयी पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी थाना प्रभारी संतोष सिंह व भगवन्त नगर चौकी प्रभारी पैसों के दम पर जातिवाद करते हुए पीड़िता व उसके पिता के साथ नाजायज सुलह का दबाव बनाते हुए गाली गलौज व अभद्रता कर रहे थे सुबह से लेकर रात 10 बजे तक पीड़िता व पिता को थाने में बैठाकर मानसिक दबाव बनाते रहे इस बात की खबर पत्रकार को लगी तो पत्रकार ने थाना प्रभारी को फोन कर मुकदमा न लिखने का कारण पूछा जिसपर थाना प्रभारी पत्रकार से अभद्रता करते हुए कहा मुकदमा नही लिखेंगे जो उखाड़ना है उखाड़ लो उसके बाद पत्रकार ने उच्चधिकारियों से बात किया तब पीड़िता का मुकदमा लिखा गया लेकिन 3 दिन से थाना प्रभारी आरोपी को थाने में बैठाए है और पीड़िता के ऊपर नाजायज सुलह का दबाव बना रहे।
और उधर आरोपी पक्ष गुंडागर्दी करते हुए पीड़िता के चचेरे भाई को रात में बड़ी बेरहमी से मारा-पीटा जिसकी हालत गंभीर है लेकिन पुलिस सुबह से थाने में पीड़ित पक्ष को बैठाई है आरोपियों पर कोई कार्यवाही नही की जा रही।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *