उन्नाव । मदर टेरेसा फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा दिल्ली में हुई शर्मनाक घटना को लेकर न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालागया और साबिया सैफी को श्रद्धांजलि दी गई आज मदर टेरेसा फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा कसाई चौराहे से शास्त्री पार्क तक दिल्ली की बेटी साबिया सैफी को न्याय दिलाने हेतु कैंडल मार्च निकाला गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई दिल्ली की बेटी के साथ हुए अत्याचार की कड़ी निंदा करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे देश की बेटियों के साथ सरकारें राजनीति करने लगती हैं बेटियां कमजोर नहीं है कमजोर तो हमारे देश की सरकार और राज्य का प्रशासन है जो कमजोर कानूनों के कारण हुआ है अगर ऐसा होता रहा तो आने वाले समय में हमारी बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे।
हम सरकार से मांग करते हैं कि साबिया सैफी के साथ किए गए अत्याचार के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए जिससे आगे किसी की हिम्मत ना पड़े।
कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अजय कुमार गुप्ता प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारी, अंजू त्रिवेदी महिला जिलाध्यक्ष, मोहित सैनी लखनऊ मंडल सचिव, युसूफ सिद्दीकी जिलाध्यक्ष, अविनाश श्रीवास्तव शिक्षक विंग जिलाध्यक्ष, मोहम्मद हलीम यूथ विंग जिलाध्यक्ष, अदनान अहमद जिला महासचिव, संदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *