Sunday , October 27 2024

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में आज दिखी तेजी, चेक करें ताज़ा रेट

 सोमवार यानी 26 दिसंबर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी देखी गई। चांदी कुछ हद तक नरम पड़ी है। सोने की कीमत जहां अब भी 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के उपर चल रही हैं।

999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 54,476 रुपए है।  999 प्योरिटी वाली चांदी के दाम 67,706 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। शुक्रवार को चांदी 67,822 रुपए प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 54366 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं, जो 26 दिसंबर की सुबह 54476 रुपए तक पहुंच गईं।

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव और ग्लोबल इक्विटी मार्केट में कमजोरी के चलते सोने में जमकर खरीदारी हो रही है। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें जल्द ही 55,500 के स्तर तक पहुंच सकती हैं।