Sunday , October 27 2024

किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

जनपद मैनपुरी।                                               रिपोर्ट अमर जीत सिंह

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में बुधवार को एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान दोपहर के वक्त खेत पर आलू की खुदाई कर रहा था, तभी नामजद आरोपी ने उसे गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किसान की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बेवर क्षेत्र के गांव नगला पैठ निवासी दीपक सक्सेना (25) बुधवार को गांव निवासी हरविलास के खेत पर आलू की खुदाई करने के लिए गया था। दीपक के परिजनों का आरोप है कि दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे गांव नगला रते निवासी राधेश्याम वहां आया। वह दीपक से गाली गलौज करने लगा। दीपक ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे तमंचा से गोली मार दी और भाग गया।