Sunday , October 27 2024

यमुना से अवैध बालू लते दो ट्रैक्टर सीज

फ़ोटो: पकड़े गए ट्रैक्टर

जसवंतनगर(इटावा)। यमुना की बालू के अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यहां अभियान शुरू किया है।

इसी के तहत क्षेत्राधिकारी पुलिस जसवंतनगर तथा एआरटीओ द्वारा चलाए गए संयुक्त चेकिंग अभियान में कचौरा रोड से दो।ओवरलोड बालू लदे दो ट्रैक्टरों को हिरासत में लेकर सीज किया है।

बताया गया है कि यमुना किनारे के b.ed इलाकों में कचौरा से लेकर फकीरे की मड़ैया तक फैले यमुना इलाके में खनन माफिया प्रतिदिन यमुना से बालू का।खनन कर रहे हैं और इसकी निकासी ट्रैक्टर में ओवरलोड भरकर हो रही है।

गुरुवार देर शाम एआरटीओ ब्रजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाकर मॉडल तहसील के सामने चौराहे के पास से बालू लदे दो ट्रैक्टर को।पकड़ा है। दोनों ट्रैक्टर के चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागने में सफल हो गए।

सटीक सूचना पर यह दोनों अधिकारी फोर्स के साथ मॉडल तहसील के सामने चौराहे पर चैकिंग अभियान चला रहे थे। उसी समय कचौरा बाईपास मार्ग से यमुना नदी की बालू लदे दोनों ट्रैक्टर पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो टैक्टर चालक तो भागने में सफल रहे, बालू लदे ट्रैक्टरों को छोड़ गए।पुलिस ने जब्त टैक्टरों को सीज कर कानूनी कार्यवाही की है।

*वेदव्रत गुप्ता