Sunday , October 27 2024

आलिया भट्ट ने पहना मिंट ग्रीन ब्लेजर कुर्ता व फैंस संग शेयर की लेटेस्ट फोटोज

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट कीं हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने इवेंट से अपने लुक की क्लोजअप फोटोज शेयर की।

पार्टी के लिए आलिया ने शरारा के साथ मिंट ग्रीन ब्लेजर कुर्ता पहना था। एक्ट्रेस ने इसे अपने सिग्नेचर ग्लोइंग मेकअप के साथ पेयर किया साथ ही आलिया ने अपने बालों को खुला छोड़ा।

फोटोज को शेयर करते हुए, आलिया ने कैप्शन में केवल एक स्नोफ्लेक इमोजी जोड़ा। नवंबर में अपनी बच्ची राहा के जन्म के बाद यह उनकी पहली पार्टी थी। इस पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर और जाह्नवी कपूर भी मौजूद थे।

आलिया जल्द ही करण जौहर की अपकमिंग फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। आलिया, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा उनके पास “हार्ट ऑफ स्टोन” भी है।