Sunday , October 27 2024

ज्ञान स्थली एकेडमी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

भरथना/इटावा।संदीप पाल। कस्बा के मोहल्ला शुक्लागंज में स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

समारोह के दौरान ज्ञानस्थली ग्रुप के चैयरमेन व पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सभी जीवों में परमात्मा होने का संदेश बताया और उनके आदर्श का अनुशरण करने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी। इस दौरान उपप्रधानाचार्य नीतू सेंगर,असित,अवनीश,प्रीती, रमा व नित्या आदि शिक्षक मौजूद रहे।