Sunday , October 27 2024

गुड व्यवसाई के खिचड़ी उत्सव में शामिल होने पहुंचे दूर-दूर के संत

फोटो:खिचड़ी उत्सव में जुटी संतों की भीड़

जसवंतनगर (इटावा)। पिछले एक दशक से संत-महात्माओं के साथ मकर संक्रांति पर खिचड़ी उत्सव मना रहे गुड़ व्यवसाई शीपू- दीपू गुप्ता के प्रतिष्ठान पर यहां हॉमगंज मंडी में रविवार को हजारों संत-महात्मा शामिल हुए।

संत महात्माओं की संख्या 1000 से ऊपर बताई गई है,जोकि आसपास के जिलों, यहां तक कि करीबी मध्यप्रदेश के भिंड इलाके तक के निवासी संत महात्मा थे। महात्माजन इटावा, आगरा, मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज फर्रुखाबाद और मथुरा ,वृंदावन जिलों से आकर रात से ही जुटने लगे थे। संत महात्माओं की संख्या देख लोग दंग रह गए। इनके द्वारा सवेरे से ही होम गंज मंडी में भजन, कीर्तन शंखनाद किया जाने लगा था।

संतों की अगवानी के लिए गुड व्यवसाई ने दूध, नाश्ता, चाय का प्रबंध किया था। दोपहर बाद कतार बंद बैठा कर इन सभी संतो को खिचड़ी, पापड़, दही, चटनी, गुड का प्रसाद परोसा गया। बाद में उन्हें वस्त्र के रूप में कंबल आदि प्रदान कर विदा किया गया। गुड व्यवसाई के पुत्र ऋषि दीप गुप्ता तथा आसपास के सारे दुकानदार भक्ति भाव से इस खिचड़ी उत्सव कार्यक्रम में जुटे देखे गए।

*वेदव्रत गुप्ता