Sunday , October 27 2024

समाजसेवी संस्था के द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर गरीबों को बांटे गए कंबल

रिपोर्ट – नितिन दीक्षित, भरथना। इटावा: जनपद में भरथना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कन्धेशी पचार से संचालित समाजसेवी संस्था सर्व सेवा समिति के तत्वधान में मकर संक्रांति का पर्व धूम धाम से मनाया गया। जिसमें अत्यधिक सर्दी को देखते हुए ग्राम के गरीब असहाय लोगों को सर्दी से बचाव हेतु समिती के सरंरक्षक मंडल के द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम के मिडिल स्कूल परिसर में लगभग 3 दर्जन से अधिक गरीबों व असहायों को कंबल वितरित किए गए।

संस्था के संरक्षक श्री करूणा शंकर दुबे ब श्री हरी बाबू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि संस्था के बच्चों को अपना आर्शीवाद देते रहें जिससे संस्था और मज़बूत बने और संस्था हर जरूरतमंद की जरूरत बन सके। संस्था का प्रमुख उद्देश्य गरीबों, असहायों की मदद करना तथा समाज के हित में कार्य करना है। संस्था अपने सामर्थ अनुसार सदैव ऐसे पुण्य के कार्य करती रहेगी।

इस पावन अवसर पर समिति के संरक्षक, करूणा शंकर दुबे, हरी बाबू तिवारी, सुनील चौधरी , श्रीधर चौधरी, आशु तिवारी, अवध नारायण तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ला, अवधेश शुक्ला ब संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश महासचिव शेखर शुक्ला, उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज प्रजापति, संचालन मंत्री ब्रजेंद्र शुक्ला, नगर महामंत्री अशोक यादव, मीडिया प्रभारी बिष्णु राठौर, नितिन दीक्षित, सूर्य प्रकाश दिवाकर,संरक्षक, उदय प्रकाश मिश्रा, श्याम सुंदर चौरसिया, शिव अवतार शुक्ला, कुलदीप प्रजापति एवं सभी सदस्यगण ब वरिष्ठजन मौजुद रहे।