कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय जम्मू दौरे का आज दूसरा दिन है. वह आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जेके रिसॉर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.  एक दिन पहले गुरुवार को राहुल ने कटरा में माता वैष्णों देवी के दर्शन किए.

राहुल गांधी ने पिछले महीने कश्मीर का दो दिवसीय दौरा किया था. गांधी ने 9-10 अगस्त को कश्मीर का दौरा किया था और माता खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह गए थे.

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की थी. श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान गांधी ने कहा था कि वह निकट भविष्य में जम्मू और लद्दाख का दौरा करेंगे.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *