नरेन्द्र वर्मा  संवाददाता फैजबा
फिरोजाबाद जनपद न्यायालय से मुकदमे की तारीख कर बाइक द्वारा घर लौट रहे ग्रामीण को शुक्रवार की दोपहर रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी जिसके फलस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए इधर सूचना पर परिजन भी आ गए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दशा नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया यह घटना थाना मक्खनपुर के गांव राजपुर बलाई के समीप हुई
थाना नगला खंगार के गांव नगला गुलाल निवासी 42 वर्षीय शैलेश पुत्र राम हरि शुक्रवार की प्रात है अपने किसी मुकदमे की तारीफ करने के लिए जनपद न्यायालय आया था दोपहर में वह तारीख करने के बाद बाइक द्वारा गांव लौट रहा था रास्ते में थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव राजपुर बलाई के समीप वह पहुंचा ही था तभी कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी फायरिंग के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया जिससे वह जमीन पर गिर गया इधर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ लिए उन्होंने सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल के सरकारी ट्राम सेंटर लेकर आई यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया सूचना पर परिजन भी सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने बताया उनकी पारिवारिक जमीनी रंजिश चल रही है उन्होंने बताया कि परिवार के ही दिनेश और राधेश्याम ने गोली मारी है समाचार लिखे जाने का घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *