प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। राजकीय महिला महाविद्यालय में आज मिशन शक्ति तृतीय चरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्राचार्य शक्ति सिंह सचान ने सभी छात्राओं को कहा कि हम अपने जीवन मे हमेशा जो भी कार्य करें उसे पूर्ण विश्वास से करें। अपने आप को कभी भी कमजोर न समझें। प्राचार्य ने सभी को साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
व्याख्या माला में डॉ सोनू पुरी ने महिला जागरूकता हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला यदि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी तभी वह अपने अधिकारों का प्रयोग कर समाज मे आगे बढ़ पायेगी।
महाविद्यालय के मिशन शक्ति के अंतर्गत बदलाव के अभिकर्ता संयोजक पी पी यादव ने समिति के सदस्य सुनील कुमार व अंबरीन फातिमा के साथ मिलकर छात्राओं को रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई तथा छात्र छात्राओं की जिज्ञासाओं का निस्तारण किया। संचालन जिला नोडल अधिकारी रीतू सिंह ने किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *