पंकज शाक्य संवाददाता मैनपुर

करहल-मैनपुरी- नगर में अधिषासी अधिकारी ने सफाई कार्य का औचक निरीक्षण कर नालियों पर बिशेष नजर रखी।
जनपद मैनपुरी के करहल में अधिषासी अधिकारी प्रभात रंजन यादव ने नगर करहल में पैदल भ्रमण कर सफाई कर्मियों द्वारा किये कार्य का निरीक्षण किया है।  प्रभात रंजन  यादव ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में अपने कर्मियों के साथ भ्रमण किया,। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, एन्टी लार्वा के छिड़काव व सैनिटाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को सफाई पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । इस मौके पर प्रधान लिपिक अजमत राहत, अवनेन्द्र यादव, दयानन्द, अशोक, सुमेरसिंह, राजू व नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *