इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कर्वाखेड़ा निवासी गरीब चौकीदार वीरेंद्र बाबू अपने हार्निया की बीमारी का आपरेशन कराने के लिए बेबस लाचार होकर इधरउधर भटक रहा है । बीमारी से परेशान चौकीदार वीरेंद्र बाबू ने बताया कि उसके पास इतना पैसा नही है कि वह हार्निया का आपरेशन करा सके । ऐसा भी नही है कि मुफ्त इलाज कराने की चलाई जा रही गोल्डन कार्ड योजना मे नाम न हो नाम तो है मगर तकनीकी खामी से योजना की सूची मे उसका नाम वीरेंद्र बाबू के स्थान पर वीरेंद्र वव्वू के नाम से दर्ज हो गया है जिसके चलते इस लाचार को गोल्डेन कार्ड स्कीम का लाभ भी नही मिल पा रहा । लाचार चौकीदार ने दानवीरों से अपने इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। और उसकी आवाज़ मीडिया के माध्यम से एस एस पी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह तक पहुची आज उन्होंने चौकीदार को अपने आवास पर बुलाया है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *