कानपुर के चकेरी में चलती कार में युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपितों ने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाईवे पर चलती से फेंक कर भाग निकले।

लखनऊ निवासी 23 वर्षीय युवती कानपुर में प्राइवेट नौकरी करती है। वह नवाबगंज में किराए के मकान पर रहती है। युवती ने बताया कि कुछ माह पहले एक दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात चमनगंज में रहने वाले युवक से हुई थी।

आरोप है कि शुक्रवार रात को युवक के एक दोस्त ने उन्हेंं फोन कर मिलने की बात कही। जिसके बाद वह उन्हेंं लेने कार से नवाबगंज पहुंचा। जैसे ही वह कार में बैठी आरोपितों ने कार को लॉक कर लिया।

साथ ही आरोपितों ने चलती कार में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपित जाजमऊ चेकपोस्ट के पास हाईवे पर चलती कार से फेंक कर चले गए।जिस पर चौकी प्रभारी ने आरोपित चमनगंज के होने की बात कहकर पीडि़ता कोचमन गंजा कसरत करने की बात कहते हुए चौकी से टरका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *