पूरे देश में शुक्रवार को घर-घर गणपति बप्पा की स्थापना की गई। गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखा जाता है। ज्यादातर सितारे अपने घर पर बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं और उनकी स्थापना करते हैं।

बॉलीवुड में कम समय में अपनी बड़ी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान ने शुक्रवार रात घर पर अपने गणेश चतुर्थी पूजा की कुछ तस्वीरें पोस्ट की।

इसके अलावा सारा ने एक फोटो अपनी मॉम और एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ भी पोस्ट कीं। वैसे तो सारा की मॉम अमृता सिंह सोशल मीडिया से दूर हो सकती हैं, लेकिन वह अक्सर सारा के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दिखाई देती हैं। वहीं इस पोस्ट पर उनके फैंस और फ्रैंड्स ने उनका कमेंट सेक्शन शुभकामनाओं से भर दिया।

इससे पहले सारा के पापा एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी अपने घर गणेश जी की स्थापना की। इस दौरान गणपति पूजन की तस्वीरें करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *