Sunday , October 27 2024

टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की अभद्रता

दीपक अवस्थी 8057802581

अजीतमल औरैया।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह 27 जनवरी को अनंतराम टोल टैक्स औरैया से लखनऊ चिंतन शिविर में जा रहे थे तभी टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता की ओर राष्ट्रीय सचिव को रोका जिसके विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष औरैया व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने धरना प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार को किसानों के साथ हुई अभद्रता के लिए ज्ञापन दिया आगे से इस तरह की अभद्रता ना हो इस पर विचार विमर्श किया गया टोल कर्मियों के इस तरह से के व्यवहार से किसान नेताओं में नाराजगी दिखी। इस मौके पर चौधरी सुरेंद्र सिंह प्रदेश सलाहकार, महिला किसान यूनियन के पदाधिकारी अखिलेश कुमारी जिला अध्यक्ष औरैया, रीमा शाक्य जिला अध्यक्ष कन्नौज ,गीता देवी जिला उपाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह प्रदेश सचिव, संजय सिंह जिला युवा अध्यक्ष इटावा, मन्नू सिंह जिला अध्यक्ष इटावा, जितेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष इटावा, बंगाली बाबू ,सुधीर कुमार ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुरा इटावा ,जगराम सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष जौनपुर इटावा ,अवनीश कुमार दिवाकर युवा जिला अध्यक्ष औरैया, सुनील कुमार तहसील युवा अध्यक्ष इटावा ,इंद्रपाल सिंह यादव तहसील अध्यक्ष चकर नगर ,कृष्ण यादव कोषाध्यक्ष इटावा, संग्राम सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा इटावा, राहुल यादव जिला सचिव युवा इटावा, रमेश चंद्र पाल ब्लॉक उपाध्यक्ष बढ़पुरा इटावा ,चौधरी आलोक कुमार जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ इटावा, श्याम सिंह प्रधान, प्रमोद कुमार तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद अशफाक बिधूना तहसील अध्यक्ष, तूफान सिंह जिला सचिव, ओशान सिंह तहसील अध्यक्ष बिधूना, आदि लोग मौजूद रहे।