Sunday , October 27 2024

करहल में एंटी करप्शन टीम ने दो बिजली विभाग के लाइन मैनो को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोचा

करहल। यूपी में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए यूपी सरकार अपना शिकंजा कसती हुई दिखाई दे रही है। मैनपुरी के करहल में भ्रष्टाचार रोकने के लिए टीम ने दबिश दे दी। टीम की दविश को देखकर हड़कम्प का माहौल व्याप्त हो गया। जिसके बाद भ्रष्टाचार कर रहे दो लोगो को रंगे हाथ पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। बताते चले कि करहल थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ निवासी संजीव कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। जिसके बाद करहल पहुची एंटी करप्शन टीम की भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की प्रभारी निरीक्षक कल्पना गौतम की तहरीर पर ओमवीर सिंह व विक्रम को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। जिसके बाद थाना पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। टीम में कुशलबीर, कांती कुमार, अरुण कुमार, राघवेंद्र दबोचने में शालिम रहे। वही विभाग के लोगो का कहना है कि बिजली कनेक्शन के रुपये ले रहा था। जो जायज है। जिसके आरोप में उनको जेल भेजा है।