Sunday , October 27 2024

बकरियां बेचकर लौट रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

फोटो फाइल फोटो मृतका विनीता नागर

जसवंतनगर(इटावा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम फुलरई के समीप एक बकरी व्यपारी महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। महिला दुर्घटना में घायल हो गई थी।उसे पीजीआई ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला, जसवंतनगर में बकरी बाजार करके जब शिकोहाबाद की तरफ यूपी 83 बी बी 5427 स्कूटी पर सवार होकर बुधवार को शाम साढ़े 4 बजे जा रही, विनीता नागर( 40 वर्ष) पत्नी हरिओम नागर निवासी काशीराम कोलोनी शिकोहाबाद, जैसे ही नेशनल हाईवे पर ग्राम फुलरई के सामने पहुंची, वैसे ही कोई अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी ।

उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छिटककर महिला स्कूटी सहित जसवन्तनगर जाने वाली सड़क पर गिरी,जिसे मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल सैफई पीजीआई में ले जाकर भर्ती कराया, जहां पर घायल महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका के जीजा सुरेश कुमार ने बता विनीता बकरी ख़रीदने व बेचने का व्यपार करती थी। जसवंत नगर के बकरी बाजार आई थी ।वहां से वापस जा रही थी, तभी यह घटना घटित हुई।

*वेदव्रत गुप्ता