उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरुआत की. इसी क्रम में रायबरेली में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की संबोधन के दौरान की जुबान फिसल गई और उन्होंने बीजेपी की जगह बसपा की प्रबुद्ध सभा की बात कह दी.

2007 से 2012 तक बीएसपी की सरकार में मायावती के सबसे करीबी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने बदलते वक्त के बीच अपना ठिकाना बदल लिया और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में उत्तर प्रदेश की सरकार में वह कैबिनेट मंत्री हैं.

शनिवार को उनका बसपा प्रेम देखने को मिला जब उनकी रायबरेली में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में जुबान फिसल गई और उन्होंने बीजेपी के आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बसपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन का उद्बोधन कर डाला.

जब लोगों ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी नहीं भारतीय जनता पार्टी, तब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और दोबारा अपने संबोधन को बदल कर भाषण की शुरुआत की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *