Saturday , October 26 2024

जसवंतनगर के मनोज बने “आप” के जिला पदाधिकारी

फ़ोटो-आप प्रकोष्ठ से मनोनीत इटावा जिला अध्यक्ष मनोज यादव का फोटो।

इटावा। जसवंतनगर निवासी मनोज यादव को आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का इटावा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद सजंय सिंह के निर्देशन में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र नारायण खरे ने की है। मनोज यादव की नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है।

*वेदव्रत गुप्ता