Saturday , October 26 2024

संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे पड़ा मिला सिंचाई मेट का शव

रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता 

औरैया। थाना सहायल क्षेत्र स्थित अरविंद नदी के समीप गुरुवार की सुबह एक शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, आधार कार्ड से शव की पहचान की गई है। शव के पास एक बाइक पड़ी मिली। पुलिस हादसा मान रही है, कुछ लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

कस्बा दिबियापुर में सहायल रोड निवासी सर्वेश चौहान 35 वर्ष पुत्र सुरेश चंद्र जो कि सिंचाई विभाग में में मेट के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की सुबह वह ड्यूटी पर गए हुए थे, लेकिन रात तक वापस नहीं आये। परिजनों की पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उनका शव गुरुवार की सुबह अरविंद नदी के पास पड़ा मिला। शव के पास एक बाइक पड़ी मिली। बाइक क्षतिग्रस्त होने के कारण लोग हत्या की संभावना जता रहे थे। वहीं पुलिस इस इसे हादसा मांग रही है। सूचना पर करुण-क्रंदन करते हुए परिजन भी पहुंच गये। मृतक के तीन बच्चे हैं। एसपी चारू निगम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी कोई आशंका नहीं जताई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है।