नरेन्द्र वर्मा  संवाददाता फिरोजाबा
फिरोजाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद में डेंगू के प्रकोप से ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए तथा उनके तीमारदारों के लिए जिला अस्पताल स्थित सौ सैया अस्पताल के पास आज छठवें दिन “निशुल्क रसोई” लगवाई गई है। जिला कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद के अध्यक्ष संदीप द्वारा द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिला अस्पताल स्थित सौ सैया अस्पताल के पास “निशुल्क रसोई” लगाई जा रही है जिसमें दोपहर का भोजन तथा शाम के भोजन की व्यवस्था होगी जो लोग डेंगू से ग्रस्त अपने परिजनों का इलाज करवाने के लिए अस्पताल में आ रहे हैं वहां पर उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा जो कि निशुल्क होगा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डेंगू ग्रस्त लोगों के लिए” निशुल्क एंबुलेंसओ” की व्यवस्था भी की गई है और उसके साथ दो “हेल्पलाइन नंबर”-9927456400,9837220337 भी जारी किए गए हैं जो भी इन “हेल्पलाइन नम्बरों ” पर फोन करेगा एंबुलेंस डेंगू ग्रस्त मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचाएगी तथा डेंगू ग्रस्त का इलाज होने के बाद उसे उसके घर तक छोड़ेगी। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया माननीय प्रियंका जी तथा माननीय अजय कुमार लल्लू जी जनपद की इस डेंगू की भयानक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं तथा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पीड़ित लोगों की मदद के लिए हर संभव निर्देश जारी किए हैं। जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि जो लोग डेंगू के कारण अपने परिजनों को खो चुके हैं जिला कांग्रेस कमेटी का प्रत्येक कार्यकर्ता उन शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घर घर जा रहा है।जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि जनहित के कार्य जारी रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाये हम जनविरोधी सरकार के आगे झुकेंगे नहीं और इसी प्रकार से जनसेवा करते रहेंगे।इस मौके पर जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर,इंटक के जिलाध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव बॉस,ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल,ब्लॉक अध्यक्ष राम शंकर राजौरिया,राकेश यादव आदि लोग उपस्थित थे ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *