Sunday , September 8 2024

कन्नौज: लोक अदालत 2021 में समझौते के आधार पर निपटाये गये 29000 वाद

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान के नवीन न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला जज वृजेन्दर कुमार सिंह ने की।
प्रारंभ में उन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कोविड 19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए न्यायालय परिसर में मेडिकल हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई। जहां न्यायालय परिसर में प्रवेश से पूर्व सभी को थर्मल स्कैनिंग व सेनिटाइजेशन किया गया। बिना मास्क के न्यायालय परिसर में किसी को प्रवेश नही दिया गया। कोविड 19 से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कैम्प भी न्यायालय परिसर में लगाया गया।
लोक अदालत में जनपद न्यायालय कन्नौज में निस्तारण हेतु कुल 9398 वाद संदर्भित किये गये थे जिसमें सुलह समझौते के आधार पर 6861वाद निस्तारित किये गये और 50938052 रुपये वादों के निस्तारण हेतु आदेशित किये गये। इसके अतिरिक्त प्री लिटिगेशन स्तर पर कुल 35698 वाद संदर्भित किये गये थे जिसमें सुलह समझौते के आधार पर 28993 वाद निस्तारित किये गये और 63790225 रुपये वादों के निस्तारण हेतु आदेशित किये गए। राजस्व न्यायालयों द्वारा 1221 वाद निस्तारण हेतु संदर्भित किये गये जो सभी निस्तारित किये गए।
लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश वृजेन्द्र कुमार सिंह, शशि मौली तिवारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, सतेंद्र कुमार प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, विशम्भर प्रसाद नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जनपद न्यायाधीश, आनंद प्रकाश विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी एक्ट, श्रीमती आदेश नैन अपर जनपद न्यायाधीश, मुकेश कुमार सिंह सेकंड अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी, श्रीमती गीता सिंह विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट, शिवकुमार तिवारी अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी, धर्मवीर सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शाम्भवी यादव सिविल जज सीनियर डिवीजन, शिल्पी चौहान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीतिका राजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंकित वर्मा सिविल जज जूनियर डिवीजन, शालिनी विधेय न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीनल वर्मा अपर सिविल जज, विकास वर्मा अपर सिविल जज, रोहित सोनी सिविल जज जूनियर डिवीजन सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव, बैंक व बीमा कंपनियों के अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने भी लोक अदालत में भाग लिया। कलेक्ट्रेट व तहसील स्तर पर भी लोक अदालत का आयोजन किया गया।